देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। इस वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक कुल 15,924 पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की, जिसमें 416 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 33 लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। समुद्रतल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में करीब 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को बंद की जाती है। इस साल यहां 15924 पर्यटकों ने सैर की। रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कम पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं।
You may also like

रित्विक घटक: विभाजन के दर्द को सिनेमा में जीवित करने वाला

अमित ठाकरे का प्रकाश सुर्वे पर तीखा हमला: मराठी भाषा का अपमान

युगांडा में धर्म परिवर्तन के कारण पिता ने बेटी को जिंदा जलाया

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

चूना खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ: 15 दिनों में 12 रोगों से छुटकारा





