भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
प्रधानमंत्री की प्रेरणादायी बातें सुनकर कार्यकर्ता आत्मसात करें : संजय गुप्ता
हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना, फरहान को आईसीसी लगाई ने फटकार : रिपोर्ट
राजस्थान के डेयरी किसानों के लिए बड़ी खबर! दूध की कीमत बढ़ी, फटाफट चेक करे क्या है लेटेस्ट रेट ?
कालीघाट में फाड़े गए गृह मंत्री शाह के पोस्टर्स, मंत्री शशि पांजा ने आरोपों को बताया निराधार
देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने की दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक, कल्याणकारी योजनाओं पर जोर